आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आज भारत देश का मान सम्मान दुनिया के अन्य देशों में भी तेजी से बढ़ा है आज पूरी दुनिया के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कायल हैं।केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को गंभीरता से लिया और मोदी जी ने उत्तराखंड को विशेष योजनाओं का लाभ दिया। उत्तराखंड सरकार भी जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रहीं हैं ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा अंतोदय की नीति पर कार्य करती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मिलना चाहिए उन्होंने जनसभा में आए सभी लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की जनता की उम्मीदों पर वह खरा साबित होंगे हरिद्वार को एक नई पहचान दिलाएंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति कार्यक्रम के बीच बीच में नारे लगाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते नजर आए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरविंद गौतम और प्रवीण संधू ने किया कार्यक्रम में भाग लेने वालों में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ,नरेश बंसल, विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, चौधरी कुलबीर सिंह,पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह,राजपाल सिंह, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, रविंद्र पनियाला सुशील त्यागी अशोक चौधरी,
प्रदीप चौधरी ,पवन तोमर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी,जिला मंत्री सतीश सैनी प्रमोद चौधरी गीता कार्की, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मंडल अध्यक्ष योगेश चौधरी संजय कश्यप, गौरव कौशिक, चौधरी मानवेंद्र सिंह, प्रतिभा चौहान, अनुज सैनी, आशीष शर्मा, संजीव मेहंदी रत्ता, इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारी गण, मोर्चो के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य, बूथों के अध्यक्ष व समिति के सदस्य आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।