Jan Mudde

No.1 news portal of India

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में बीपीएल राशन कार्ड ना बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस के सैकड़ो नेताओं ने आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।साथ ही खाद्य पूर्ति विभाग के कार्यालय में भी सांकेतिक ताला बंदी की ।इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की गरीब आज परेशान है गरीबों की तरफ यह सरकार नहीं देख रही है उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।

आलम यह है की बीपीएल कार्ड धारक बेहद परेशान है इस सरकार में किसान मजदूर समेत हर वर्ग के लोग बेहद परेशान है लेकिन सरकार गरीबों का भला नहीं करना चाहती है सरकार को अपने वोट के अधिकार से आईना दिखाने का काम करें।उन्होंने कहा की आज देश में किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर है किसान को उसकी फसल का उचित दाम भी नहीं मिल पा रहा है ऐसे में ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

हरीश रावत ने कहा की गांव गांव के लोगों तक परचे छपवाकर भाजपा सरकार की पोल खोलनी है। उन्होंने कहा की मोदी और धामी के बड़े बड़े पोस्टर लगे हैं लेकिन गरीबों के लिए धरातल पर कुछ नहीं है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की धामी सरकार की लापरवाही के चलते आपूर्ति विभाग आज गरीब लोगों का शोषण हो रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।वहीं पूर्व विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने भी प्रदेश और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है।आज हर चीज महंगी है जिसने आम आदमी की कमर तोड दी है।

इस मौके पर वीरेंद्र रावत कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद, कांग्रेस विधायक ममता राकेश, कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति, कांग्रेस विधायक रवि बहादुर, कांग्रेस के पूर्व विधायक काज़ी निजामुद्दीन ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओ पी सिंह, सचिन गुप्ता ,रश्मि चौधरी, गौरव चौधरी,आदित्य राना ,परवेज आलम ,यासिर अराफ़ात,कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ,सलीम खान, सुधीर शांडिल्य, हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद, सपना बाल्मिकी,सुखमेंद्र बाल्मिकी,राकेश गौड़ ,गौरव चौधरी,आशीष सैनी,ठाकुर वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख नासिर परवेज,श्री गोपाल नारसन,सेठपाल परमार,विकास त्यागी,मेला राम प्रजापति, रूप चौधरी,अमित कुमार,आदिल फरीदी,राजबीर सिंह पूर्व चेयरमैन,मीरहसन,शाहरुख,शमशाद चेयरमैन,जुल्फकार, ईसा त्यागी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मरगूब कुरैशी,हिमांशु ,सुधीर शांडिल्य, सीपी सिंह,कलीम खान,आदेश चौहान,ऋतु कंडियाल, डॉ एस पी बावरा,मोहम्मद आजम, सुशील कश्यप, जाकिर खंजरपुर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369