आरिफ नियाज़ी
रुड़की के सरकड़ी गांव में भाजपा लाभार्थी संपर्क अभियान का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दानिश गौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो योजनाएं चलाई है उनका लाभ भी सभी वर्गों को मिल रहा है।उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वाश का जो नारा दिया है वह साकार हो रहा है।
दानिश ने कहा की कुछ लोग भाजपा को लेकर मुस्लिम समाज में तरह तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं लेकिन अब जनता बेहद जागरूक हो चुकी है अब किसी के बहकाए में आने वाली नहीं है इस बार भी केंद्र में मोदी सरकार बनेगी।दानिश गौड़ ने कहा की विपक्षी पार्टियों में भी एकता नहीं है जिसका लाभ भाजपा को मिलना तय है भाजपा सरकार में ऐतिहासिक विकास हो रहा है इस देश और प्रदेश का विकास भाजपा सरकार ही कर सकती है ।
उन्होंने बैठक में सभी लोगों से अपील करते हुए कहा की इस बार किसी के बहकाए में ना आएं और वोट भाजपा को दें। उन्होंने कहा की आज देश ही नहीं विदेशों में भी मोदी के नाम का डंका बज रहा है।इस मौके पर इंतशार मलिक,सुलेमान अल्वी,नाजिम अल्वी,फुरकान,फरमान,इकराम अल्वी , महरजान मलिक,फैजान अली आदि ग्रामीण मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।