आरिफ नियाज़ी
राज्य सभा सांसद बनने के बाद पहली बार रुड़की पहुंचे महेंद्र भट्ट का पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा के आवास पर जोरदार स्वागत हुआ।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा की लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे।जनता अब जान चुकी है की उनका भला कौनसी पार्टी कर सकती है।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शास्त्री,ममतेश शर्मा,रजनीश शर्मा आदि ने बुके देकर राज्य सभा सांसद का जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं सभी लोग जान चुके हैं इस देश को भाजपा ही आगे बढ़ा सकती है इस बार भी लोकसभा चुनाव में भाजपा का ही परचम लहराएगा।वहीं रुड़की पहुंचे महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम शेखपुरी रविदास मंदिर के पास देखा इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया,कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने लोगों से फोन पर बात करके विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में उनके अनुभवों को जाना भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्कहा कि विभिन्न केमिकलों से हमारी धरती मां को जो पीड़ा हो रही है उसे बचाने के लिए मात् संस्था का बड़ा योगदान है रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने बताया कि देश के कोने-कोने में महिलाएं प्राकृतिक खेती को अपनाकर उसे विस्तार दे रही हैं,
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के अनुसार यह मन की बात का कार्यक्रम अगले 3 महीने तक नहीं हो पाएगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने देशवासियों से बात करते हैं, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरज पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम में देश की सामूहिक शक्ति की, उपलब्धि की बात होती है, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि यह एक तरह से जनता का, जनता के लिए ,जनता द्वारा तैयार किया जाने वाला कार्यक्रम है
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरविंद गौतम और प्रवीण संधू ने किया कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करणवाल ,पूर्व जिला महामंत्री आदेश सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, सोनू धीमान, जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पार्षद विवेक चौधरी, जिला आईटी प्रभारी सुशील रावत,अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार, मंडल महामंत्री भरत कपूर, ध्रुव गुप्ता, अनिल शर्मा, अवनीश त्यागी, सतीश शर्मा, प्रदीप त्यागी,अनुज अत्रे, उमेश पटेल, कटार सिंह, सुंदरलाल प्रजापति,अनुराग त्यागी, उमेश पटेल, अजय कुमार पार्षद विजय सिंह रावत,आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।