आरिफ नियाज़ी
रुड़की ईदगाह चौक के पास एच डी एफ सी बैंक ने लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय का खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा शुभारंभ किया ।इस दौरान बड़ी संख्यां में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे। बैंक अधिकारियों का मानना है की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी से आम लोगों को भारी लाभ मिलेगा।इस दौरान विधायक उमेश कुमार ने कहा की आधुनिक युग में बैंक सेवाएं घर घर तक पहुंच रहीं हैं लाइफ इंश्योरेंस का कार्यालय खुलने से लोगों में एच डी एफ सी के प्रति लोगों का विश्वाश और बढ़ेगा।
उन्होंने कहा की अब तो बैंक गांव के लोगों को भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं बैंक भी अपने दायित्व को बखूबी समझे और बेरोजगार युवाओं को भी स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराएं।इस मौके पर प्रधान तबरेज ने कहा की आज एच डी एफ सी ने लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के जरिए गांव गांव तक अपनी पहचान बनाई है। लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी सभी लोगों की होना बेहद जरूरी है ।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।