आरिफ नियाज़ी
लंढौरा में बिजली चोरी से ऊर्जा निगम के अधिकारी बेहद परेशान हैं जिसके चलते अब विभाग के बड़े अधिकारियों ने लंढौरा में हो रही बिजली चोरी को गंभीरता से लिया है अब ऊर्जा निगम बिजली चोरों के खिलाफ बड़े अभियान चलाने की तैयारी में जुटा चुका है हालांकि इसके लिए देहरादून विजिलेंस टीम से भी संपर्क किया गया है।सब कुछ ठीक ठाक रहा तो ऊर्जा निगम अब लंढौरा कस्बे के साथ साथ आसपास के लगने वाले गांव में भी बिजली चोरों पर सख्त कार्यवाही करेगा।
गौरतलब है की रुड़की क्षेत्र के लंढौरा क्षेत्र में बिजली चोरी के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारी बिजली चोरों पर कोई बड़ी कार्यवाही अभी तक नहीं कर पाए हैं जिसके चलते ऊर्जा निगम को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है लेकिन अब इसके लिए ऊर्जा निगम ने कमर कस ली है ऊर्जा निगम के लंढौरा एसडीओ गुलशन बुलानी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की क्षेत्र में बिजली चोरी की घटना को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा जल्द ही वह बिजली चोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाएंगे।
इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा की वह बकाया बिजली के बिल जल्द से जल्द जमा कर दें नहीं तो अधिक बिल होने पर उनके कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं।गुलशन बुलानी ने कहा की बिजली बिल जमा करने के लिए प्रतिमाह ऊर्जा निगम द्वारा कैंप आयोजित हो रहे हैं उपभोक्ता जल्द से जल्द बिल जमा करा दें ।
ऊर्जा निगम के एसडीओ ने बताया की जिस बिल में कोई त्रुटि हो या संशोधन कराना हो तो उसके लिए भी लंढौरा कार्यालय में हर समय कर्मचारी मौजूद रहते है वहां पर उपभोक्ता अपना बिल संशोधन करा सकते हैं।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।