आरिफ नियाज़ी
रुड़की के नगला कुबड़ा गांव पहुंची तहसील प्रशासन और चकबंदी विभाग की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।दरअसल आज सुबह सवेरे ग्राम प्रधान के आवेदन पर नगला कुबड़ा गांव की सीमा से लगने वाले नजूमपुर पनियाली,लाठरदेवा शेख की सीमा पर रास्ते का मामला लंबे समय से चला आ रहा है गांव के लोगों के पास पनियाली गांव में जाने का कोई शॉर्टकट रास्ता भी नहीं है इसी लिए ग्राम प्रधान के आवेदन पर प्रशासन की टीम गांव में पहुंची थी
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए कई घंटे पैमाईश के बाद भी तहसील प्रशासन की टीम रास्ते का कोई हल नहीं निकाल सकी।इस बाबत कानूनगो कृष्ण पाल सिंह ने बताया की आज रास्ते को लेकर सभी अधिकारी गांव पहुंचे थे लेकिन सभी दस्तावेज रिकॉर्ड रूम रोशनाबाद में मौजूद हैं इसलिए रिकॉर्ड आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।
इस दौरान ग्रामीणों के साथ भी अधिकारियों की तीखी नोंकझोंक रही।इस मौके पर नायब तहसीलदार बृजमोहन सिंह आर्य,चकबंदी लेखपाल चंद्रशेखर,लेखपाल पंकज सैनी समेत ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।