आरिफ नियाज़ी
रुड़की के एस आर कॉम्प्लेक्स में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है इसलिए लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निर्णय लिया है। आज बैठक में गांव चलो अभियान का भाजपा नेताओं ने शुभारंभ किया था ।
जिसके चलते बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।भाजपा पश्चिमी मंडल की बैठक में श्यामवीर सैनी ने कहा की भाजपा ही इस देश का विकास कर सकती है किसी भी संगठन या पार्टी के कार्यकर्ता उसकी रीढ़ होते हैं इसलिए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का बेहद सम्मान करती है।इस मौके पर भाजपा के प्रांतीय नेता मयंक गुप्ता ने बताया की भाजपा कार्यकर्ता रात्रि विश्राम करेंगे और गांव गांव जाकर पार्टी और सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।इस मौके पर
जिला भाजपा महामंत्री प्रवीण सिंधु ने कहा की उनका लक्ष्य भाजपा को मजबूती प्रदान करना है भाजपा ही लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी।इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष एव पार्षद धीरज पाल ने कहा की आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है आज विदेशों में भी भारत की ताकत बढ़ी है
भाजपा ने इस देश को नए आयाम दिए है भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में भी जीत का परचम लहराएगा।इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता पंकज नंदा ,पार्षद विवेक चौधरी, भरत कपूर,अमित प्रजापति,नामित पार्षद, अनुज त्यागी,धर्मवीर पिंकी,चंद्रप्रकाश बाटा, शिक्षक अनिल शर्मा,बी एल अग्रवाल,पार्षद संजीव तोमर, इस मौके पर समस्त मंडल कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।