Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड के अरबी मदरसों में श्री राम की पढ़ाई का विरोध करेगी आम इंसान विकास पार्टी- आकील अहमद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष द्वारा अरबी मदरसों में श्री राम के पाठ पढ़ाए जाने का आम इंसान विकास पार्टी ने कड़ा विरोध किया है।आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकील अहमद ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा की कुछ लोग मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं जिसके चलते उल्टे सीधे बयान जारी कर मीडिया की सुर्खियां बटोरते हैं।

अगर सरकार की मंशा यही है की अरबी मदरसों को टारगेट किया जाए तो यह किसी कीमत पर भी आम इंसान विकास पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने विकासनगर के एक निजी होटल में प्रैस वार्ता के दौरान कहा की बीजेपी सरकार लगातार मुसलमानो को टार्गेट करने में लगी हुई है , हाल ही में उत्तराखंड में बीजेपी सरकार ने मदरसों में रामायण पढ़ाने का निर्देश दिया है,

आम इंसान विकास पार्टी इसका विरोध करती है, आकिल अहमद ने कहा की यह देश धर्म निरपेक्ष देश है और ऐसे आदेश से मुख्यमंत्री को बचना चाहिए , और यदि उन्हें ऐसे आदेश करने ही है तो फिर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कुरान शरीफ पढ़ाने का आदेश भी राज्य सरकार जल्द जारी करे ।

आकिल अहमद ने कहा की उत्तराखंड सरकार ऐसे कई आदेश पारित कर चुकी जो सीधे सीधे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है, उन्हें उत्तराखंड में पहले भी यूसीसी, लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसे मामले का पहले भी विरोध किया है और आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की सरकार अगर रामायण और यूसीसी जैसे कानून लागू करेंगी तो आम इंसान विकास पार्टी उसे किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नही करेंगी।उन्होंने कहा की इस मामले को लेकर राज्यपाल को उनकी पार्टी ने ज्ञापन दिया है ।

हालांकि यूसीसी कानून को लेकर अब फिर मुख्यमंत्री आए दिन लागू करने की बात कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भाजपा लोकसभा चुनाव जीतने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है जबकि उसके पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है नाही पार्टी के पास कोई विकास का एजेंडा है क्यूंकि इनके पास जनता से वोट मांगने के लिया कोई मुद्दा नहीं है, इस मौके पर राजू तोमर, जगदीश शर्मा, हाफिज महफूज, वाहिद इकबाल अल्पसंखयक अध्यक्ष आम इंसान विकास पार्टी, अभय यादव आदि लोग मौजूद रहे

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369