Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समर्थकों के साथ किया प्रदर्शन,कार्यकर्ताओं के साथ सौंपा ज्ञापन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

– पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने  कांग्रेस के सैंकड़ों  कार्यकर्ताओं के साथ  रुड़की  अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर  धरना दिया।इस दौरान हरीश रावत ने  अघोषित बिजली कटौती,बिजली बिलों में बढ़ोतरी और   विद्युत चोरी के नाम गरीबों का उत्पीड़न करने के ऊर्जा निगम पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान विधायक ममता राकेश,विधायक वीरेंद्र जाती,विधायक फुरकान अहमद,पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी आदि  भी मौजूद रहे।

हालांकि इस दौरान गुस्साए  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी  की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग  द्वारा लगातार अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है साथ ही साथ विद्युत की दरों में बढ़ोतरी की गई है जिससे जनता बहुत परेशान है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के द्वारा गरीब लोगों को विद्युत चोरी के नाम पर उत्पीड़न कर मोटा जुर्माना भी वसूला  जा रहा है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिजली कटौती की जा रही है उसी तरह से बिजली के दाम भी बढ़ाए जा रहे हैं जिसको लेकर आज सांकेतिक धरना दिया जा रहा है अगर आने वाले समय में हालात नहीं सुधरे तो वह मुख्यमंत्री के घर के बाहर धरना देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद बिजली की पुरानी पद्धति को ही दोबारा लागू करेगी।

हरीश रावत ने कहा कि आज बिजली की समस्याओं को लेकर लोग बहुत परेशान है। अघोषित 10 से 12 घंटे तक की कटौती से जन जीवन अस्त व्यस्त है तो बिजली की बढ़ती दरें लोगों को आर्थिक रूप से परेशान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग पूंजीपतियों पर लाखों रुपयों के बकाया को छोड़कर किसानों मजदूरों के घरों में छापेमारी करता है और उनका उत्पीड़न करता है।

किसानों को ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए महीनो चक्कर काटना पड़ता है तो वहीं अधिक बिलों के कारण उन्हें दिक्कतें होती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि ऐसे अधिकारियों की लिस्ट बनाएं जो लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिन लोगों के अधिक बिल आए हैं और वह वसूले गए हैं। कांग्रेस की सरकार आने पर बिजली के बिल वापस करवाएंगे। अधिकारियों को चेताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी पैसों का इंतजाम रखें। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी के सर्किल में सबसे अधिक कटौती हो रही है

कार्यकर्ता उसका नाम नोट कर लें उसे कांग्रेस की सरकार आते ही रिटायर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा किसी के ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर नही बदल रहे हैं ऐसे ट्यूबवेल पर 2 फरवरी के बाद एक रात को कड़कती ठंड में धरना देंगे। रुड़की ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा बिजली विभाग में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार है।

अगर पैसे देंगे तो तुरंत काम हो जाता है अगर पैसे न दें तो विभाग काम करने में आनाकानी करते हैं। आज विधायको के सबसे लंबित कार्य इसी विभाग पर हैं। बिजली के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और सुविधाएं घटती जा रही हैं। भाजपा सरकार जुमलो की सरकार है लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाने का काम करती है लेकिन सरकार के पास विकास के लिए कोई विजन नही है। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं सर पर हैं और लगातार बिजली कटौती की जा रही है ऐसे में छात्र छात्राओं की पढ़ाई पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसानों को भी बिजली न आने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है फसलों पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से उनकी विधानसभा क्षेत्र में एक 12वीं के छात्र की भी जान गई थी। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग ने कार्य प्रणाली में सुधार नहीं लाया तो उग्र आंदोलन के लिए भी वह तैयार हैं। विधायक फुरकान अहमद ने कहा बिजली विभाग के उत्पीड़न से आमजन त्रस्त है और कांग्रेस आमजन की लड़ाई हार स्तर तक लड़ने को तैयार है।

पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि देहात क्षेत्र में एक एक ट्रांसफार्मर बदलने के लिए महीनो चक्कर काटने पड़ते हैं कहा कि बिजली विभाग लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। पूर्व मंत्री गौरव चौधरी ने कहा कि बिजली विभाग के उत्पीड़न से किसान और मजदूर परेशान हैं ट्यूबवेल का एक ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए महीनो तक अधिकारी चक्कर कटवाते हैं। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डीजीएम कार्यालय पर सांकेतिक तालाबंदी की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी एवं संचालन महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता, श्रीगोपाल नारसन, आदित्य राणा, परवेज अहमद, कलीम खान, गुड्डू, आदेश सैनी, हेमन्द्र चौधरी, अनीश, सुभाष सैनी, सेठपाल परमार, अनिल पुंडीर, बेबी खन्ना, यासीन, हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन राव शेर मोहम्मद,राव आफाक, परवेज अहमद, दीपक वर्मा, मरगूब कुरैशी, डॉ अताउर्रहमान आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369