आरिफ नियाज़ी
रुड़की में बुधवार को कांग्रेस के बड़े नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। उत्तराखंड कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद पहली बार रुड़की पहुंच रहे करण माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे।इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह सवेरे से तैयारी में जुटे हुए हैं ।
शहर के लोटस होटल में एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता और किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इरशाद अली ने बताया कि बुधवार को कांग्रेस के बड़े नेता रुड़की पहुंच रहे हैं जिसके लिए सभी तैयारियां जोरों पर चल रही है उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेताओं का स्वागत ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ किया जाएगा
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि करण माहरा पहली बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रुड़की पहुंच रहे हैं इसलिए उनके स्वागत में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान प्रेस वार्ता में रईस अहमद जगदेव सिंह शेखों, डॉक्टर रणबीर नागर, पंकज सोनकर, रंकित वालिया,हेमेंद्र चौधरी, भानू प्रताप,जिला उपाध्यक्ष विनोद कश्यप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।