आरिफ नियाज़ी
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए भाजपा का छोटे से लेकर बड़े नेता तक कड़ी मेहनत करने में जुटे हुए हैं इसी कड़ी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरुकुल नारसन निवासी सोनू धीमान ने भी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया हैं।
सोनू त्यागी ने एक खास मुलाकात के दौरान कहा की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के दिन गुरुकुल में भी भव्य उत्साह लोगों में देखने को मिलेगा।पूरे गुरुकुल नारसन को दीपावली की तरह सजाया जाएगा और गांव गांव में दिए जलाए जाएंगे। सोनू ने कहा की इस बार 22 जनवरी को अलग ही उत्साह देखने को।मिलेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रमुख समाजसेवी सोनू धीमान ने बताया की सनातन धर्म और करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सपना आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करने जा रहे हैं
जिसके लिए पूरे देश में उत्साह का माहौल है।उन्होंने कहा की गुरुकुल नारसन में इस बार अलग ही नज़ारा देखने को मिलेगा।प्रधानमंत्री अयोध्या में जो उदघाटन करने जा रहे हैं उसका पांच सौ साल से बड़ी बेसब्री से देश के हिंदुओं को इंतजार था। गुरुकुल नारसन में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।भजन संध्या का आयोजन होगा सभी मंदिरों को सजाया जाएगा पूरा क्षेत्र भजन संध्या से सराबोर रहेगा।
उन्होंने कहा की वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद आभारी हैं जिन्होंने इस देश के करोड़ों लोगों की आशाओं को जीवित कर दिया है। गुरुकुल नारसन में भी सजावट देखने को मिलेगी। गौरतलब है की सोनू धीमान ने गांव गांव जाकर भाजपा संगठन को नई गति देने का काम किया है यही कारण है की उन्हे क्षेत्र के सभी लोग भली भांति जानते और पहचानते हैं।भाजपा ने मंगलौर उपचुनाव में उन्हें मौका दिया तो वह पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।