Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर उपचुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा – अनीस अहमद गौड़

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रमुख समाजसेवी टांडा भनेड़ा गांव निवासी अनीस अहमद गौड़ ने दावा किया की मंगलौर उपचुनाव में इस बार भाजपा का परचम लहराएगा।एक खास मुलाकात के दौरान अनीस अहमद गौड़ ने कहा की उन्हें पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरी आशा है की भाजपा हाईकमान इस बार जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगा।

उन्होंने पार्टी संगठन से पार्टी के प्रति वफादार और समर्पित कार्यकर्ता को ही उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की जोरदार मांग की है। उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश के विकास में नए आयाम स्थापित किए हैं उन्होंने अयोध्या में श्री राम मंदिर बनाने का जो वायदा देश की जनता से किया था उसे पूरा किया है।

उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री के प्रयास से सभी वर्गों के लिए तमाम तरह की योजनाएं संचालित हो रही हैं प्रदेश की धामी सरकार हो या केंद्र के मोदी सरकार दोनों ने लोगों के दिलों में अलग ही जगह बनाई है।आज किसान व्यापारी और देश की महिलाएं भी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा की मंगलौर में इस बार भाजपा का परचम लहराएगा भाजपा के सामने कोई दूसरा प्रत्याशी टिक नहीं पाएगा उन्हें पूरी आशा है की इस बार पार्टी मुस्लिम समाज के व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369