Jan Mudde

No.1 news portal of India

चैंपियन ने लगाया लंढौरा के कुछ लोगों पर उनकी पुश्तैनी जमीन पर मालिकाना हक जताने का आरोप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर से भाजपा के निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने भूमाफियाओं पर उनकी पुश्तेनी जमीन अपने नाम कराने का गंभीर आरोप लगाया है। चैंपियन ने अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में बताया की उनकी पुश्तैनी जमीन का भूमाफियाओं को मालिकाना हक दिलवाने वाले कानूनगो और पटवारी के खिलाफ भी वह गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराएंगे।

प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा की लंढौरा के कुछ लोग उनकी पुश्तैनी जमीन पर गलत तरीके से कब्जे का प्रयास कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर भू माफियाओं से मिलीभगत का भी आरोप लगाया ।उन्होंने कहा की जब उनके साथ ऐसा हो सकता है तो आम आदमी के साथ क्या नहीं हो सकता ।

निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का कहना है कि लंढौरा स्थित बेशकीमती 14 बीघा भूमि उनके दादा बलवंत सिंह के नाम पर दर्ज है और पुराने समय में महल बनाने के लिए उस भूमि पर ईंट भट्टा भी लगाया गया था। हालांकि कुछ समय बाद भट्टा बन्द होने पर उस भूमि पर कृषि भूमि हो चुकी थी उन्होंने कहा कि व्यस्तता के कारण वह उक्त भूमि पर अपना नाम दर्ज नहीं करवा सके लेकिन अब कुछ दिन पहले तीन व्यक्तियों ने जो कि भूमाफिया किस्म के व्यक्ति हैं एक खतौनी दिखाते हुए उनकी पुष्तैनी भूमि को अपना बताने लगे।

उन्होंने बताया कि जबकि भूमि उनकी है और उसके ऊपर कब्जा भी उन्ही का चला आ रहा है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनगो की भूमिका भी संदिग्ध हैं जिसने पहले एक दस्तावेज में भूमि पंचायत की बताई और फिर भू माफियाओं की बताई। उन्होंने कहा कि वह अपनी ओर से उस अधिकारी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करवाएंगे।इस मौके पर मंडी समिति के चेयरमैन चौधरी भीम सिंह भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369