आरिफ नियाज़ी
रुडकी में बढ़ती सर्दी को लेकर सामाजिक संगठनों के लोग अब निर्धन और गरीब लोगों की सेवा के लिए आगे आए हैं। सेवंथ डे स्कूल की टीम आज घाड़ क्षेत्र के शाहमंसूर गांव पहुंची जहां उन्होंने गरीबों को जूते और गरम कपड़े देकर उनकी मदद की।इस मौके पर सेवंथ डे स्कूल के डीन ऑफ स्टूडेंट मुकेश मैसी ने कहा की एक बार फिर वह इस गांव में लोगों की सहायता के लिए पहुंचे हैं
इस बार डॉ मंजूर मैसी के प्रयासों से गरीबों को जूते और गरम कपड़े दिए गए हैं इतना ही नहीं अगली बार उनके रहने के लिए टैंट आदि की भी व्यवस्था की जायेगी। मुकेश ने कहा की वह हर बार इस तरह की सेवा करते रहेंगे।वहीं प्रमुख समाजसेवी और भाजपा नेता दानिश गौड़ ने कहा की डॉ मंजूर मैसी के प्रयासों से गरीबों को उनका हक दिया जा रहा है उनकी मदद की जा रही है राशन से लेकर गरम कपड़े तक उनको दिए गए हैं इस तरह की मदद आगे भी जारी रहेगी।
उन्होंने कहा की मंजूर मैसी एक फरिश्ता साबित हो रहे हैं जिन्होंने गरीबों के दुख दर्द को बेहद नजदीक से देखा और समझा है।इस मौके पर ई रोटरी क्लब की सदस्य रेशल मसीह ने कहा की देश में आज भी बहुत पिछड़े हुए क्षेत्र हैं जहां पर कोई विकास नहीं है स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जहां बेहद काम होने चाहिएं थे वहां आज भी बदहाली है इसी को दूर करने का संकल्प विदेश में बैठे रोटेरियन डॉ मंजूर मैसी ने लिया है डॉ मंजूर मैसी ने गरीबों के दुख दर्द को भली भांति समझा और जाना है जिसके लिए वह दिन रात बेहद चिंतित हैं।
इस मौके पर डॉ सेवंथ डे स्कूल के डॉ एस के कौशिक ने कहा की गरीब और निर्धन की सेवा करने से बड़ी कोई दूसरी सेवा नहीं हो सकती।वहीं कॉलेज की वरिष्ठ अध्यापिका पूजा मैसी ने कहा की लगातार आज देश आगे बढ़ रहा है तरक्की कर रहा है लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो मूल भूत सुविधाओं से पूरी तरह से वंचित हैं।उन्होंने कहा की उन्हें मौका मिलेगा तो वह इसे एक अभियान के रूप में करेंगी।गरीब और निर्धन की सेवा का सबसे बड़ा लाभ मिलता है किसी मानव सेवा करने से आपकी आत्मा को संतूष्ठि मिलती है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।