Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में भाजपा पार्षद के भाई की गोली मारकर हत्या, बाईक सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के पनियाला रोड स्थित भाजपा पार्षद के छोटे भाई जोगिंदर पुत्र जगराम की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मर्तक जोगिंदर प्रॉपर्टी का कार्य करते थे देर शाम वह अपने कार्यालय पर बैठे हुए थे इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनके कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने जोगिंदर पर गोली चला दी गोली जोगिंदर के सर में लगी जिसके बाद परिजन जोगिंदर को निजी हॉस्पिटल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। मर्तक जोगिंदर के भतीजे सौरभ का कहना है की बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है सौरभ के विरोध करने पर उस पर भी बदमाशों ने गोली चलाई लेकिन वह किसी तरह से बच गया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369