Jan Mudde

No.1 news portal of India

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, भाजपा सरकार पर बरसे सभी बड़े नेता

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के मंगलौर में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कांग्रेस के सभी विधायकों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी ।इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की आज किसान दिवस है और चौधरी चरण सिंह की जयंती भी है सभी कांग्रेस के नेताओं को चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।

उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में किसान आज भीअपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है किसान इस देश में सबसे अधिक परेशान है।किसानों को आपस में लड़ाया जा रहा है उनका शोषण किया जा रहा है।उन्होंने कहा की आज पूरा देश चौधरी चरण सिंह को याद कर रहा है किसानों के लिए चौधरी चरण सिंह ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जिनका लाभ किसानों को मिला है ।उन्होंने कहा की किसान के सामने सबसे बड़ी चुनौती गन्ना भुगतान की है पहले आपदा ने हरिद्वार के किसानों को भारी हानि पहुंचाई तो वहीं इकबालपुर चीनी मील से किसानों को गन्ना भुगतान नहीं हो पा रहा है लेकिन कांग्रेस इसके लिए लगातार आंदोलन करती रहेगी।

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने किसान को बहुत पीछे कर दिया है।किसान आज पूरी तरह से हाशिए पर आ चुका है।हरीश रावत ने यशपाल आर्य और करन माहरा को भी चौधरी चरण सिंह के मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा की उत्तराखंड की विधानसभा में जब जब किसानों की लड़ाई की बात आती है तब तब काज़ी निजामुद्दीन बहुत याद आते हैं।कांग्रेस संगठन और सभी विधायक भीं किसानों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ते हैं ।

कांग्रेस ने किसानों की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ा है।वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की आज देश बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है आदमी बेहद परेशान है भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया अपना रही है।वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा की इस बार मंगलौर में उपचुनाव भी होना है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर कांग्रेस पार्टी को जिताना होगा ताकि मंगलौर का विकास हो सके।

इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा की काज़ी निजामुद्दीन बेहद योग्य व्यक्ति है जो विधानसभा में भी किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठाते रहे हैं इसलिए किसान और हर वर्ग के लोग काज़ी निजामुद्दीन को अपना विधायक चुनें ताकि इस क्षेत्र का विकास हो सके।इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा की चौधरी चरण सिंह ने इस देश को नए आयाम दिए लेकिन आज की सरकारें ऐसे किसान नेताओं को भूल चुकी हैं चौधरी चरण सिंह हमेशा किसानों के दिलों में राज करते रहेंगे।

इस मौके पर विधायक ममता राकेश,विधायक रवि बहादुर,विधायक वीरेंद्र जाति,कांग्रेस नेता राव आफाक,शमशाद ,मीर हसन, बाबू लाल जी,कलीम अंसारी,मुरली मनोहर,राव शेर मोहम्मद,आशीष सैनी, पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी,प्रधान तेलूराम, प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल, परवेज अली,आशीष चौधरी,सचिन चौधरी, डॉ रणवीर नागर,महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र एडवोकेट,राजेंद्र श्रीवास्तव,संजय सैनी,राजेश रस्तोगी,मेलाराम प्रजापति,विधायक आदेश चौहान,रिजवान अहमद,नवाज ,शारिक अली आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369