आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार जिले में आई आपदा का प्रभाव चीनी मीलों पर भीअधिक पड़ा है आपदा में किसानों की गन्ने की पचास प्रतिशत फसलें तबाह और बर्बाद हो चुकी हैं जिसका प्रभाव जिले के चीनी मीलों पर भी भरपूर पड़ रहा है ।लक्सर इकबालपुर और उत्तम चीनी मीलों में गन्ने की आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।उत्तम चीनी मील आज गन्ने की आपूर्ति ना होने से लगभग 6घंटे तक बंद रही जिससे मील प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
गन्ने की आपूर्ति कम होने से जहां चीनी मीलों के सामने अपने गन्ने के टारगेट को पूरा करने की बड़ी चुनौती है तो वहीं गन्ने की फसल से हुए नुकसान से किसानों के चेहरे पर भी मायूसी छाई है। चीनी मील के गन्ना विभाग के महाप्रबंधक अनिल सिंह ने गन्ना किसानों से अपील करते हुए कहा की किसान सस्ते दामों में अपना गन्ना कोल्हू में ना डालें उत्तम चीनी मील अब हर सप्ताह किसानों को गन्ने का भुगतान कर रहा है।
उन्होंने कहा की किसान चीनी मील का परिवार है अगर गन्ना नहीं होगा तो चीनी मील समय से पहले बंद हो जाएंगी।उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा की किसानों को भुगतान की परेशानी नहीं होने दी जाएगी जाएगी जल्द से जल्द किसान उत्तम चीनी मील को गन्ना दे।मील प्रबंधन किसानों को परेशान नहीं होने देगा।समय से भुगतान होता रहेगा।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।