आरिफ नियाज़ी
रुड़की में गंगनहर किनारे एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हालांकि शव गंगनहर किनारे रेत के ढेर में दबा हुआ था जिसको निकालने में गोताखोर को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस अब मर्तक के शव की पहचान उसके कपड़े और जूतों से करने में लगी है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से भी पुलिस संपर्क कर रही है पुलिस अन्य पुलिस थानों से भी लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है। गौरतलब है कि इस समय दीपावली के मौके पर गंगनहर को बंद किया गया है जिसके चलते सुखी नहर से शवों का मिलना लगातार जारी है अब से पहले भी कई शव पुलिस गंगनहर से बरामद कर चुकी है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।