रुड़की।श्री बालाजी जन्मोत्सव की शोभायात्रा का शुभारंभ मेयर गौरव गोयल तथा पंडित पवन वत्स द्वारा ध्वज पूजन कर किया गया। शोभायात्रा से पूर्व पश्चिमी अंबर तालाब स्थित फीदड मंदिर में पूजा-अर्चना हुई तथा बैंड-बाजे के साथ शोभा यात्रा प्रारंभ हुई।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि हनुमान जयंती हमारे धर्म का एक अटूट अंग है,जहां इससे धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है वहीं सांस्कृतिक एवं धार्मिक सभ्यता का भी बोध होता है।
इस अवसर पर सुनील यादव,मनोज जैन,अभिषेक मित्तल,अंकित कुमार,शिवानी सिंघल,राजीव गुप्ता आदि बड़ी संख्या में भक्तजनों ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया।शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों एवं मुख्य बाजार से होती हुई पुरानी तहसील स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पर संपन्न हुई।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।