Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की एएसडीएम कार्यालय में तैनात दिन दहाड़े कर्मचारी पर गंगनहर कावड़ पटरी पर बाईक सवार आठ लोगों ने किया धारदार हथियार से हमला, तमंचा लहराते हुए बदमाश हुए फरार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की गंगनहर कावड़ पटरी पर दिनदहाड़े एएसडीएम कार्यालय में तैनात कर्मचारी पर अपने गांव लौटते समय 8 बाइक सवार युवक़ों ने लोहे के सरियों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिससे कर्मचारी घायल हुआ है। इस दौरान कावड़ पटरी पर भारी भीड़ जमा हो गई बढ़ती भीड़ को देखकर सभी हमलावर मौके से  फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस घायल कर्मचारी और उसके दोनों बच्चों को लेकर गांव के लिए रवाना हो गई है फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हमलावर कौन थे इसका अभी तक  कोई सुराग नहीं लग पाया है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

दरअसल एएसडीएम  कार्यालय रुड़की में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संदीप शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा निवासी तांसिपुर  आज मंगलवार को अपने दो बच्चों को साथ लेकर कार्यालय में डियूटी पर आए थे। शाम के समय पांच बजे के बाद  जब अपने दोनों बच्चों को लेकर गांव लौट रहे थे। आरोप है कि जैसे ही वह   कावड़ पटरी पर कुछ दूर पहुंचे तो चार बाइकों पर सवार आठ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनपर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया जिससे बच्चे भी घबरा गए। हमलावरों  के मुंह ढके हुए थे उनके पास तमंचा उ इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं है। इसी दौरान  दोनों बच्चों आरुष और मिष्ठी ने अपने पिता पर हमला होते देख शोर मचा दिया मौके पर अफरातफरी मच गई गंगनहर पटरी पर आते जाते लोग रुकने लगे।

 जिन्हें देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है। मंगलौर पुलिस  कर्मचारी से भी जानकारी जुटा रही है और  हमलावर कैसे थे इसकी जानकारी भी जुटा रही है।वहीं एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369