आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में जुट गई है। वहीं राष्ट्रीय वादी जनलोक पार्टी सत्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है पार्टी हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन करेगी। रुड़की के एक होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आर जे पी के राष्ट्रीय सयोंजक शेर सिंह राणा ने कहा कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ था सभी सरकारें आज उससे भटक गई हैं। उत्तराखंड में बेरोज़गारी चरम पर है किसान परेशान है उत्तराखंड में जनता बेहद परेशान है भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने जनता की उपेक्षा की है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
प्रदेश की सरकारों ने कोई विकास नहीं किया। शेर सिंह राणा ने कहा कि अब समय आ गया है की उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से गठबंधन करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उनका गठबंधन हो चुका है पंजाब यूपी और उत्तराखंड में पार्टी पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेगी।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में पार्टी को नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने दावा किया कि आज बड़ी संख्या में लोग उनकी पार्टी से तेज़ी से जुड़ रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अपना परचम लहरायेगी। इस मौके पर विजय सिंह राणा उर्फ राजू,मोनू चौहान ,बिजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला