मोहम्मद शामिक
रुड़की के ईदगाह चौक पर स्थित आम आदमी पार्टी द्वारा 75 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वतन्त्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आप के कार्यालय में तिरंगा फहराया गया और सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रमुख समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़ ने कहा कि आज हम सब एकजुट होकर जो आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं इसके पीछे शहीदों का बलिदान है जिसे कभी भुलाया नही जा सकता।
उन्होंने कहा कि आज उन वीर क्रांतिकारी भारत माता के सपूतों को हम सब नमन करते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों बलि दी है। उन्होंने कहा कि देश को आज़ाद कराने में शहीदों को आज पूरा देश नमन कर रहा है। शारिक अफ़रोज़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी के भगवानपुर,झबरेड़ा, कलियर और मंगलौर आदि में स्वतन्त्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया है ।युवा वर्ग में आम आदमी पार्टी को लेकर बेहद उत्साह है आज सभी वर्गों के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है पार्टी उत्तराखंड में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव पूरी मज़बूती के साथ लड़ेगी।
इस मौके पर आप के वरिष्ठ नेता सुनील सिंघल ने कहा कि आज देश उन महान क्रांतिकारियों को याद कर रहा है जिन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए देश को आज़ादी दिलाई ऐसे महान क्रांतिकारियों को वह बार बार नमन करते हैं।उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास करेगी लगातार आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है।इस मौके पर रुड़की आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष दुष्यंत महारथी,अनिल कश्यप,सौरभ भाटिया,श्री गोपाल अग्रवाल,मीडिया प्रभारी नीतिन सक्सेना,रविन्द्र सैनी,ओबीसी मोर्चा के ओमवीर यादव,मोहम्मद अकरम, कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र शर्माआदि दर्जनों लोग मौजूद रहे जिन्होंने देश के शहीदों को याद किया।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला