आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के सरकडी ताहरपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद थंमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी दोनों पक्षों के बीच तनाव देखने को मिला। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री दानिश गौड़ ने आरोप लगाया कि वह सुबह सवेरे अपने आवास पर न्यूज़ पेपर पढ़ रहे थे इसी दौरान घात लगाकर समीर पुत्र वसीम और तीन अन्य लोग लाठी डंडे लेकर उनपर टूट पड़े किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई और तुरंत ही इसकी सूचना मोबाइल फोन पर पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले एक आरोपी को उन्होंने भागते हुए पकड़ लिया जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

उसकी उनके पास वीडियो भी है।दानिश गौड़ ने कहा कि उन पर महिलाओं में हमले की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया ।उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष उन पर लगातार हमलावर है उन्हें जान का खतरा है धमकी मिल रही है जिसकी शिकायत गंगनहर कोतवाली पुलिस से भी की गई है।दानिश का आरोप है कि वसीम भी एक मुकदमे में नामजद है जो लगातार अपना नाम निकलवाने के लिए दबाव बना रहा है इसी रंजिश के चलते आज भी उन पर बड़ा हमला किया गया था जिसमें वह बाल बाल बच गए और समय रहते उनके आवास पर पुलिस पहुंच गई।
वहीं गांव में पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत किया। गंगनहर के दरोगा आर के सिंह का कहना था कि विवाद होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली थी लेकिन अब सब शांत है।शांति व्यवस्था भंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व सरकडी के प्रधान पति शाहनवाज़ ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री पर फायरिंग कर दी थी जिसमें दानिश गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनकी हालत को नाज़ुक देखते हुए हायर सैन्टर देहरादून रैफर किया था।दोनों पक्षों पर उस समय पुलिस ने केस दर्ज भी किया था लेकिन इस मामले में प्रधान पति शाहनवाज़ और उसका भाई अभी जेल में है जिसके बाद आज रविवार को फिर दोनों पक्षों में तनाव देखने को मिला।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला