Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में कांग्रेसियों ने किया स्वतन्त्रता सेनानियों को सम्मानित, महापुरुषों को किया याद

Spread the love

रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय जगदीश नारायण सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती सिन्हा के आवास पर सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को आमंत्रित कर उनका शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री जगदीश नारायण सिन्हा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती सिन्हा जी के चित्र पर पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि दी गई।

सम्मान समारोह में मुख्य रुप से श्रीमती किरण कौशिक, सतपाल सिंह कौशिक, सुरेंद्र सैनी, डॉ मोहम्मद मतीन, मोहम्मद हाशिम, एवं श्रीगोपाल नारसन को नगर अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी, सुभाष सरीन, पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, सचिन गुप्ता, जगदेव सिंह सेखों, देवेंद्र प्रताप सिंह,डॉ कुलदीप सुरएवंशी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बताया कि किस प्रकार उनके बुजुर्गों ने देश के लिए खुद को कुर्बान किया और देश को आजादी दिलाने में जो भूमिका उन्होंने निभाई उसी का फल है कि आज हम भारत मैं स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने बताया किस तरह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जुल्म सहे अंग्रेजों की जेलों में अपना जीवन बिताया और अंग्रेजों के सामने बिल्कुल नहीं झुके।उन्हीं की हिम्मत और हौसले से देश आजादी की ओर चल पड़ा। जिसमें आखिरकार अंग्रेजों को झुकना पड़ा और हमारे देश को आजादी मिली।

कार्यक्रम स्थल नारों से गूंज उठा एवं भारत माता की जय एवं हमारे स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे के नारे लगाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलदीप सूर्यवंशी, श्याम सिंह नाज्ञान, जगदेव सिंह सेखों, हंसराज सचदेवा, सचिन चौधरी, रहीस अहमद, रवि त्यागी, उमेद गाजी, मकसूद हसन, रईस अहमद, भूषण त्यागी, उमेश कश्यप, सुशील कश्यप, सीताराम शर्मा, कमलेश कुमार, इकबाल मलिक, चंद्रभान स्नेही मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369