Jan Mudde

No.1 news portal of India

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के माध्यम से की ई बैठक कर शिक्षकों की जमकर तारीफ़

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूडकी।मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 आनंद भारद्वाज ने जनपद के शिक्षको से शैक्षिक उन्नयन को लेकर होने वाले क्रियाकलापों, सुझावो को लेकर माईक्रोसॉफ्ट टीम्स के माध्यम से ई बैठक कर सकारात्मक पहल की शुरूआत की है। रूडकी ब्लॉक के डायट मैंटर्स, उपशिक्षाधिकारी रूडकी की मौजूदगी मे संपन्न हुई बैठक में डॉ0 आनंद भारद्वाज ने कहा की कोविड काल मे शिक्षको द्वारा सीखने सिखाने के प्रयास नि:संदेह काबिलेतारीफ रहे है आगे भी शिक्षक यूं ही उर्जा के साथ वर्कशीट, व्ट्सएप, दूरदर्शन एवं अन्य तकनीको से पठन पाठन की गतिविधियॉ सुचारू रखे!
डॉ0 आनंद भारद्वाज ने कहा कि यदि कुछ बुनियादी बिंदुओं पर ध्यान दिया जाए तो ऑनलाइन शिक्षण की सफलता में कोई संदेह नहीं है।

इसके लिए छात्रों और अभिभावकों को मानसिक रूप से तैयार कर ऐसा सुझाव देने की जरूरत है जिससे वे इस पद्धति का बेहतरीन उपयोग कर सकारात्मक परिणाम दे सकें। शिक्षण पद्धति में एक नियत तकनीक प्रयोग लंबे समय तक तय किया जाए, जब तक कि उसमें परिवर्तन की जरूरत ना महसूस की जाए  तब तक छात्र भी  उसके साथ सहज ना हो जाएं।
रुड़की उपशिक्षाधिकारी सुबोध मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा महामारी से उपजी चुनौतियां समाज में रूपांतरण की प्रक्रिया को अवसरों के रुप में आयोजित करने को प्रेरित कर रही हैं। यह प्रेरणा समाज को बेहतर बनाने के बहाने संकट को अवसर में तब्दील करने का वातावरण भी बना रही है।

भविष्य का शैक्षिक परिदृश्य संभवतः ज्यादा सहज, बहु-विकल्पी, अधिक नवाचारी और समावेशी रुप में उभरेगा।
डायट मैंटर राजीव आर्य तथा कविता चौधरी ने कहा कि ऑनलाईन टीचिंग
पर्याप्त अवसर और विकल्प भी बनकर उभर रही हैं। इस दिशा में सार्थक हस्तक्षेप करते हुए शैक्षिक परिदृश्य पर नए प्रयोगों का परिवेश तैयार करने की जरूरत है। जिसमें शिक्षक को नई भूमिका में मोर्चा संभालने के लिए तैयार होना ही होगा।
डिजिटल अधो-संरचना का विस्तार कर समाज को सशक्त करना होगा। जिससे समाज का एक बड़ा तबका डिजिटल शिक्षण संस्कृति में जीने का अभ्यस्त बन सके।
ई बैठक में रविन्द्र अग्रवाल, कविता शर्मा, संजय वत्स, राजीव कुमार शर्मा, उर्मिला पुंडीर, पूनम भूषण, हेमा भारद्वाज आदि शिक्षको ने भी अपने अनुभवो व सुझावो को साझा किया!

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369