Jan Mudde

No.1 news portal of India

ऊर्जा निगम के लाइन मैंन का शव पहुंचा पोस्टमार्टम ग्रह,मौके पर जुटी ग्रामीणों की भारी भीड़

Spread the love

रुड़की के सिविल हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम ग्रह पर शुक्रवार को उस समय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई जब ऊर्जा निगम के संविदा कर्मी बालेश का शव मौके पर पहुंचा। लगभग 10 बजे संविदा कर्मचारी लाइनमैन डियूटी कर अपने गांव लव्वा की ओर लौट रहा था जैसे ही वह अपने गांव के बीच रास्ते पर पहुंचा तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी।गोली उसके पेट मे लगी जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया था जैसे ही गोली लगने की सूचना गांव में पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।गुरुवार की रात को पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी

आज शुक्रवार को जैसे ही बालेश के पोस्टमार्टम की सूचना ग्रामीणों को लगी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण पोस्टमार्टम ग्रह पर पहुंच चुके थे हालांकि इस दौरान हर कोई यही जानने की कोशिश करता रहा कि बालेश से किसी की कोई रंजिश नहीं थी तो ऐसे में उसे गोली कौन मार सकता है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है।वहीं एस पी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369