आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की महानगर से कांग्रेस के सचिव मोहम्मद मुबशिर ने आज ब्रहस्पतिवार को देहरादून कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मुलाकात की और उन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस दौरान गणेश गोदियाल ने रुड़की महानगर के सचिव मोहम्मद मुबाशिर का बधाई देने पर उनका आभार प्रकट जताया। इस दौरान मोहम्मद मुबशिर ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने जिस तरह से उत्तराखंड प्रदेश में चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी गणेश गोदियाल को दी है उससे कांग्रेस पार्टी बेहद मजबूत होगी।
उन्होंने कांग्रेस हाईकमान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो निर्णय कांग्रेस हाईकमान ने लिया है उससे 2022 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है उसे कोई रोक नहीं सकता ।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पहले से अधिक मजबूत हुई है किसान मजदूर युवा और महिलाएं बड़े पैमाने पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गणेश गोदियाल और हरीश रावत के बनने से 2022 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारों में सभी वर्ग के लोग बेहद परेशान है आलम यह है कि महंगाई और भ्रष्टाचार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है बेरोजगारी चरम पर है अगर समय रहते सरकार ना बदली दो हालात और भी खराब हो जाएंगे ।इसलिए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वोट देकर विजयी बनाएं ताकि उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर विकास हो सके।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला