आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की नगर निगम में आज बुधवार का दिन काफी गहमा गहमी का रहा। दरअसल स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें शहर के कुछ गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया था।हालांकि इस बैठक का पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया तो मेयर गौरव गोयल को अपने कार्यालय में बैठक करनी पड़ी। पूरी बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई । इस बैठक में जहां लगभग सभी नगर निगम के पार्षद पहुंचे थे तो वहीं कांग्रेस और कुछ सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी पहुंचे थे।
जैसे ही बैठक शुरू हुई तो आरोप है कि भाजपा नेत्री सावित्री मंगला ने बैठक में एक पार्षद को बीच मे टोकते हुए तल्ख टिप्पणी कर दी जिसके बाद बैठक में हंगामा खड़ा हो गया और अधिकांश पार्षद बैठक छोड़ बाहर आ गए। जिसके बाद पार्षदों ने नगर निगम में जमकर हंगामा काटा। पुरानी तहसील से पार्षद नितिन त्यागी के साथ कुछ पार्षदों ने आरोप लगाया कि मेयर गौरव गोयल बहुत ही घटिया राजनीति कर रहे हैं मेयर ने कुछ पार्षदों को पिटवाने के लिए बाहर से एक खास संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को बाहर से बुलवाया था जो उनपर हमला करने के लिए आए थे। नितिन त्यागी ने कहा कि मेयर गौरव गोयल कुछ पार्षदों से व्यक्तिगत रंजिश रखते हैं जबकिं मेयर और पार्षद निगम में एक परिवार की तरह होते हैं लेकिन मेयर की दबंगई और मनमानी के चलते नगर निगम की बहुत बदनामी हो रही है।

पार्षदों का आरोप है की जो बाहरी लोग पार्षदों पर हमला करने आए थे उन सभी के फोटो सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दिए जाएंगे ।उन्होने कहा कि लगभग दो दर्जन लड़के पूरी तैयारी के साथ निगम में पहुंचे थे जिनकी पूरी जांच होनी चाहिए पुलिस को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए। हालांकि मेयर के कार्यालय में पार्षदों का हंगामा बढ़ता देख तुरंत ही इसकी सूचना सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया।वहीं इस बाबत मेयर गौरव गोयल का कहना था कि बैठक काफी सफल रही है सभी लोग बैठक में मौजूद रहे कुछ लोग उन पर कुछ आरोप लगा रहे जो पूरी तरह से निराधार हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
बैठक स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर थी जिसमे शहर के ज़िम्मेदार लोगों के सुझाव भी मांगे गए हैं।इस मौके पर पार्षद मनोज कुमार,पार्षद पति मांगेराम,संजय कश्यप,सचिन कश्यप,पार्षद डिम्पल उर्फ धीरज सैनी,धीरज पाल, धीरज,राकेश गर्ग,नवनीत शर्मा,जावेद फैंसी,जे पी शर्मा,आशीष अग्रवाल,नितिन त्यागी,पार्षद पति संदीप तोमर,कुलदीप तोमर,हरीश शर्मा,विजय रावत,पार्षद मोहसिन, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू,शीतल कालरा,विभौर अग्रवाल,पूर्व चैयरमैन दिनेश कौशिक,पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रश्मि चौधरी,कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कलीम खान , सुभाष सरीन,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला