आरिफ नियाज़ी
रुड़की में तैनात एलआईयू के दरोगा की रविवार को अचानक डियूटी के दौरान हालत बिगड़ गई जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दरोगा जी को उनके स्टाफ के लोग सिविल हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए सिविल हॉस्पिटल की एमरजेंसी में भर्ती कराया गया है जहां सिविल होस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम उनका उपचार करने में लगी है।दरसअल रुड़की में तैनात खुफिया विभाग के दरोगा को कुछ सांस लेने में परेशानी हुई और उनके हाथ पैरों में कंपन शुरू हो गई
जिसके चलते उनकी तबियत खराब होती चली गई आनन फानन में उन्हें सिविल हॉस्पिटल की एमरजेंसी में उन्हें भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक अब दरोगा प्रदीप नेगी की हालत में काफी सुधार है जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला