Jan Mudde

No.1 news portal of India

कावड़ पटरी पर पीरबाबा कालोनी के पास दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो लोग घायल,हायर सैन्टर रैफर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की गंगनहर पटरी पर शनिवार की देर रात पीर बाबा कॉलोनी से आगे दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनके घायल होने के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां से दोनों की हालत को गंभीर देखते हुएअस्पताल के  डॉक्टरों ने  ऋषिकेश एम्स में रैफर किया है।

दरअसल मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के 23 वर्षीय रवि पुत्र कल्लू निवासी अकबरपुर रुड़की से शनिवार की शाम को अपनी बाइक से मजदूरी कर वापस  घर कीलौट रहा था जैसे ही वह गंग नहर कांवड़ पटरी पर पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक सवार रविंदर पुत्र बुध सिंह निवासी लिब्बहरेहड़ी  ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग सड़क पर गिर गए।

बाइक की गति तेज होने के चलते दोनों को गंभीर चोटें आई हैं फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को ऋषिकेश  स्थित एम्स में रैफर  कर दिया गया है वही इस बाबत सीओ मंगलौर पंकज गैरोला का कहना है कि दोनों बाइक सवारों की हालत खतरे से बाहर है हालांकि दोनों को चोटे आई हैं जिनको उपचार के लिए हॉस्पिटल में भेजा गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369