Jan Mudde

No.1 news portal of India

वैक्सीनेशन के लिए लंबी लंबी लाइनों में नज़र आ रहे लोग, वैक्सीन के लिए लोगों मे मची होड़

Spread the love

रुड़की शहर में केवल दो वैक्सीनेशन सेंटर होने के चलते लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में लगकर वैक्सीनेशन कराना पढ़ रहा है इस दौरान केवल सिविल हॉस्पिटल और हेल्पिंग हैंड में लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है जबकि अन्य सेंटरों से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है ब्रहस्पतिवार को भी सिविल हॉस्पिटल में वैक्सीनेशन कराने को लेकर लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े दिखाई दिए।

गौरतलब है कि इस समय रुड़की शहर में वैक्सीनेशन को लेकर पूरी तरह से मारामारी मची हुई है हालांकि हाल ही में 4 दिन लगातार 5 से 6 कैम्पो पर वैक्सीनेशन किया गया है जिससे लोगों को बड़ी राहत भी मिली है लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी शामिल है जो दूसरी डोज़ लगवाने के लिए आए दिन वैक्सीनेशन सेंट्रल के चक्कर काट रहे हैं।

बुधवार और बृहस्पतिवार को केवल सिविल अस्पताल और हेल्पिंग हैंड में वैक्सीनेशन हुआ ऐसे में दोनों जगह वैक्सीन लगवाने वालों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। बादल छाए रहने के बावजूद भी लोग बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवाने पहुंचे हालांकि इस दौरान सिविल हॉस्पिटल में लंबी लाइन लंबी लाइनों में लगे लोग के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली लेकिन मौके पर मौजूद पीआरडी जवान बीच-बीच में आकर मामले को शांत करते नज़र आए।वहीं शहर के अन्य सेंटर पर भी लोग वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369