Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर ऊर्जा निगम की टीम ने ग्राम फरकपुर, सिकरोढा और हाल्लूमजरा में पकड़ी चोरी, मचा हड़कंप, आठ के खिलाफ कार्यवाई।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर ऊर्जा निगम ने क्षेत्र में कटिया डालकर खुलेआम की जा रही बिजली चोरी के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा और सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को भगवानपुर उपखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में विभागीय टीम के अचानक धावा बोलते हुए बिजली चोरों और नियम विरुद्ध कटिया कनेक्शन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी सजल अटवाल के नेतृत्व में चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान से पूरे क्षेत्र के कटियाबाजों में दिनभर खलबली मची रही। विभागीय टीम ने एक साथ ग्राम फरकपुर, सिकरोढा और हाल्लूमजरा गांव में छापेमारी की इस औचक निरीक्षण के दौरान 8 उपभोक्ताओं को सीधे कटिया डालकर या मीटर से छेड़छाड़ कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते रंगे हाथों पकड़ा गया हैं ।
​अनियमितता पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही अवैध केबल जब्त कर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है
​विद्युत विभाग की स्थानीय टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के तड़के फरकपुर, सिकरोड़ा और हल्लूमाजरा गांवों में प्रवेश किया। टीम ने घर-घर जाकर विद्युत कनेक्शनों, मीटरों की सील, लोडिंग क्षमता और एलटी लाइनों की गहनता से जांच की।
हालांकि ​अचानक हुई इस कार्रवाई की भनक लगते ही कई लोग घरों से अवैध केबल खींचते और कटिया हटाते नजर आए। हालांकि, टीम ने पूरी सतर्कता बरतते हुए धांधली करने वालों को कोई मौका नहीं दिया और वीडियो/फोटोग्राफी के साक्ष्यों के साथ चोरी पकड़ी।​ इस दौरान उपखंड अधिकारी सजल अटवाल ने बताया की बिजली चोरी से ना केवल राजस्व का भारी नुकसान होता है, बल्कि ओवरलोडिंग के कारण पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप होती है और ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या आती है। विद्युत चोरी किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा; आने वाले दिनों में अन्य गांवों में भी इसी तरह औचक छापेमारी की जाएगी। ​इस ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप में ​अवर अभियंता शिवम सैनी, अवर अभियंता जॉनी कुमार,लाइनमैन दीपक, बादल, सचिन एवं शुभम,​मीटर रीडर अफजाल एवं तौफीक
​विभागीय अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि वह वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें और बिजली चोरी से जुड़ी जानकारी विभाग को दें, ताकि ईमानदारी से बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिल सके।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369