Jan Mudde

No.1 news portal of India

स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा देशभक्ति का तराना, NDGC कार्यालय में अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने फहराया तिरंगा, स्टाफ को दीं शुभकामनाएं।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​देश भर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इसी कड़ी में NDGC (एनडीजीसी) कार्यालय परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत माता के वीर सपूतों को नमन किया गया।
​समारोह के दौरान NDGC के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने पूरे विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ससम्मान ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का गायन हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
​इस शुभ अवसर पर अधिशासी अभियंता विकास त्यागी और विभाग के समस्त स्टाफ ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।समारोह को संबोधित करते हुए अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा की
​”स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीरों के बलिदान को याद करने का दिन है जिनकी वजह से आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। एक जिम्मेदार नागरिक और सरकारी विभाग के हिस्से के रूप में हमारा यह कर्तव्य है कि हम ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। विभाग का हर कर्मचारी यदि अपने काम को देश सेवा समझकर करे, तो यही हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
​कार्यक्रम में NDGC विभाग के अवर अभियंता बी डी धीमान सभी सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ मिलकर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369