आरिफ नियाज़ी।
रूड़की।
सावन के पवित्र महीने में एक तरफ जहां देश भर में विभिन्न सामाजिक संगठन शिव भक्तों और कांवड़ियों की सेवा में पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत लंढोरा ने आपसी भाईचारे और सौहार्द की एक अनुपम मिसाल पेश की है। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. नसीम अहमद और समस्त सभासदों ने एकजुट होकर कांवड़ यात्रा के मार्ग पर शिव भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं को आदरपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. नसीम अहमद ने कहा कि कांवड़ियों और शिव भक्तों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों का आह्वान करते हुए कहा की शिव भक्तों और श्रद्धालुओं की निष्काम सेवा ही सच्ची और सबसे बड़ी सेवा है। हम सभी को धर्म से ऊपर उठकर जनसेवा के इन कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।”
डॉ. नसीम अहमद ने भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा देश विविधताओं का देश है, जहां सभी धर्मों के लोग सदियों से आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे के साथ रहते आए हैं। भारत की असली ताकत यही है कि यहां लोग एक-दूसरे के तीज-त्योहारों में पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाते हैं। डॉ नसीम अहमद ने कहा की इसी सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पंचायत लंढोरा द्वारा इस भंडारे का आयोजन किया गया है।गौरतलब है की नगर पंचायत द्वारा किए गए इस निस्वार्थ प्रयास की स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आ रहे कांवड़ियों ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी सभासदराजेश वालिया, मनोज नायक, सुशील भटनागर, अमित चौधरी, मुजम्मिल, सुनील वालिया, संदीप सैनी, और रागिब खान, मिंन्नू भाई आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
स्थानीय गणमान्य नागरिक और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से शिव भक्तों को भोजन व जल वितरित कर यात्रा को सुगम बनाने में अपना योगदान दिया।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।