Jan Mudde

No.1 news portal of India

पंचक समाप्त होते ही उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, यूपी सिंचाई विभाग (NDGC) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाया भव्य सेवा शिविर।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​रुड़की। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए रुड़की में भक्ति और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां विभिन्न सामाजिक संगठन भोजन, विश्राम और दवाइयों के शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग (NDGC) के अधिकारी और कर्मचारी भी प्रशासनिक भवन के समक्ष सेवा भावना के साथ आगे आए हैं।
​पंचक समाप्त होते ही कांवड़ पटरी पर शिवभक्तों की संख्या में भारी उछाल आया है और लाखों की संख्या में भोले के भक्त जल लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर NDGC विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कांवड़ियों को प्रसाद, फलाहार और आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया। एन डी जी सी के अधिशासी अभियंता ​विकास त्यागी ने कहा की हम सदैव शिवभक्तों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। इस बार भी भोलेनाथ के भक्तों की सुविधा और सेवा के लिए यह भव्य शिविर आयोजित किया गया है।वहीं अवर अभियंता ​बी.डी. धीमान ने कहा की कांवड़ पटरी पर उमड़े इस अपार जनसैलाब के बीच शिवभक्तों की सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है।”​इस सेवा शिविर में मुख्य रूप से सहायक अभियंता अर्जुन सिंह, आशीष कुमार त्यागी सहित विभाग के कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369