आरिफ नियाज़ी।
बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम लगातार अभियान चला रही है मगलवार को देहरादून से रामपुर पहुंची विजिलेंस की विशेष टीम और ऊर्जा निगम रामनगर की संयुक्त टीम ने रामपुर में छापेमारी कर कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा ।
टीम नेरामपुर में एक साथ छापेमारी कर कुल 12 लोग बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए जिसमे रामपुर में हड़कंप मच गया।
टीम की गाड़ियों को देखते ही कटिया लगाकर चोरी से बिजली चला रहे कई ग्रामीण अपने घरों से भागने लगे । वहीं, कुछ लोग कार्रवाई के डर से आनन-फानन में छतों और खंभों से केबल व डोरियां उतारते नजर आए। हालांकि, टीम ने तत्परता दिखाते हुए चोरी में इस्तेमाल की जा रही केबल को जब्त कर लिया।अब
विजिलेंस टीम की शिकायत पर सभी 12 आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही ऊर्जा निगम द्वारा इन सभी पर भारी पेनल्टी (जुर्माना) लगाने की कार्रवाई भी की जा रही है।रामनगर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनूप सैनी ने बताया की
देहरादून से रुड़की पहुंची विजिलेंस टीम और ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने रामपुर में छापेमारी कर 12 बिजली चोरों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और जल्द ही नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा। हम सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हैं कि वे अधिकृत बिजली कनेक्शन लेकर ही नियमानुसार बिजली का उपयोग करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में ऊर्जा निगम और विजिलेंस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे जिनमें रामनगर ऊर्जा निगम के एस डी ओ ओमपाल सिंह,ए ई विजिलेंस
अनिल सिंह,ए ई,विकास कुमार ,अवर अभियंता, जे ई,सपना रावत, जे ई नेहा,इंस्पेक्टर, विजिलेंस मारूत शाह,सब इंस्पेक्टर, विजिलेंस संजीव त्यागी आदि शामिल रहे।





More Stories
विश्व हिंदू महासंघ उत्तराखंड श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर, सिविल लाइन में प्रसाद वितरण का करेगा भव्य आयोजन।
रुड़की में कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, पुलिस अधिकारियों ने जलपान कराकर बढ़ाया शिव भक्तो का उत्साह।
भगवानपुर के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का बड़ा एक्शन, कांवड़ यात्रा के बीच 18 बिजली चोरों पर गिरी गाज, सिरचंदी गांव में ताले लगाकर फरार हुए बिजली चोर