आरिफ नियाज़ी।
धनौरी क्षेत्र में बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है बिजली चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि दिन हो या रात वह बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं आज धनोरी क्षेत्र के खाला टीहरा और हजारा गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी की जिसमें दोनों गांव में 22 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए।हालांकि विजिलेंस और ऊर्जा के निगम की टीम को देखते ही कुछ ग्रामीण अपने केबल और तार उतारने के लिए पोल पर चढ़ गए लेकिन विजिलेंस की टीम के अधिकारियों की मुस्तैदी के चलते 22 लोग बिजली चोरी करते मौक़े पर पकड़े गए जिन पर विजिलेंस की टीम ने जुर्माना लगाया है और केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।विजिलेंस की टीम की छापामारी से दिनभर दोनों गांव में हड़कंप मचा रहा फिलहाल विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम बिजली चोरों के केबल कब्जे में लेकर ऊर्जा निगम के कार्यालय में पहुंची है। इस बाबत ऊर्जा निगम के एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि लगातार बिजली चोरी का अभियान जारी है लेकिन उसके बावजूद भी कुछ लोग बिजली चोरी से बाज नहीं आ रहे हैं उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह बिजली चोरी से बचे बिजली चोरी करना बड़ा अपराध है अपना बिजली का कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें।इस अवसर पर विजिलेन्स टीम में इंस्पेक्टरसरिता शाह, एस आई संजीव त्यागी, ए ई विकास कुमार, ए इ अनिल कुमार, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता योगेंद्र रावत, और प्रशांत सैनी भी मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।