Jan Mudde

No.1 news portal of India

बहादराबाद ब्लॉक में ‘सेवा पखवाड़े का आयोजन,राज्य मंत्रियों ने गिनाईं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​ ब्लॉक बहादराबाद में “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” विषय के तहत ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने शिरकत कर सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता के सामने रखा।
​इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल कार्यकाल की जमकर सराहना की।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
देशराज कर्णवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है। इस दौरान “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को दोहराते हुए इसे धरातल पर साकार करने का संकल्प लिया गया राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने विशेष जोर दिया कि जनता की सेवा करना ही उनका सर्वोच्च दायित्व है। इसी सेवा भावना के साथ क्षेत्र में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा ताकि हर पात्र व्यक्ति को उसका हक मिल सके।इस मौक़े पर विभिन्न विभागों के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369