Jan Mudde

No.1 news portal of India

वॉइस ऑफ़ इण्डिया कलाकारों को दें रहा है आगे बढ़ने का नया मंच, सलीम खान की मुहीम ला रही रंग,गायिका सारा खान ने बढ़ाया कलाकारों का होंसला।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की में द वॉइस इंडिया अपनी प्रतिभा को देश और दुनिया तक पहुंचाने के लिए गायक कलाकारों को नया मंच प्रदान कर रहा है इसके द वॉइस इंडिया के संस्थापक सलीम खान बिना किसी स्वार्थ के कलाकारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैँ इसी के चलते सालियर बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में द वॉइस इंडिया द्वारा भव्य बॉलीवुड सिंगिंग नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में द वॉइस इंडिया के संस्थापक सलीम खान का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री एवं गायिका सारा खान के पहुंचने पर भी दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में लगभग 30 उभरते हुए गायकों ने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा सभागार देर रात तक संगीत की धुनों से गूंजता रहा। शानदार प्रस्तुति देने वाले सभी प्रतिभागियों को द वॉइस इंडिया की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री एवं गायिका सारा खान ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने कहा कि कलाकार जितनी मेहनत करता है, उतनी ही मजबूती से वह अपने मुकाम तक पहुंचता है। उन्होंने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से फिल्म और संगीत जगत में संघर्ष कर रही हैं और जल्द ही उनकी दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। उन्होंने नए कलाकारों से अधिक से अधिक सीखने, लगातार अभ्यास करने और अपने सपनों को मेहनत के दम पर पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका सपना अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने का है और वह इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।
कार्यक्रम के आयोजक एवं एडवोकेट अनुराग चौधरी ने बताया कि द वॉइस इंडिया पिछले करीब पांच वर्षों से नए गायकों को मंच देने का कार्य कर रहा है। यहां नियमित रूप से सप्ताह में तीन दिन संगीत की क्लास संचालित होती हैं, जहां प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देकर विभिन्न मंचों पर प्रस्तुति का अवसर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था की कई प्रतिभाएं आज भोजपुरी और अन्य संगीत उद्योगों में अपनी पहचान बना रही हैं।
द वॉइस इंडिया के संस्थापक सलीम खान ने कहा कि उनका उद्देश्य रुड़की और आसपास के क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाना है। उन्होंने बताया कि संस्था में जरूरतमंद कलाकारों को निशुल्क संगीत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मंच किसी जाति या धर्म का नहीं बल्कि प्रतिभा और भाईचारे का मंच है। उनका सपना है कि रुड़की के युवा भविष्य में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाएं। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही रुड़की में एक और विशाल सिंगिंग शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कलाकार भाग लेंगे।
द वॉइस इंडिया टीम के सदस्य समीर शाह ने कहा कि संस्था का लक्ष्य रुड़की को संगीत की नई पहचान दिलाना है। उन्होंने बताया कि संस्था में महिला प्रतिभागियों को प्रिया पोडवाल तथा पुरुष प्रतिभागियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा संगीत का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पूरी व्यवस्था का खर्च स्वयं सलीम खान वहन कर रहे हैं ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
कार्यक्रम में कृष्ण ग्रुप के अरशद गुड्डू, जावेद अख्तर, सलमा, पाशा भाई, पत्रकार आरिफ मिर्ज़ा, गुलाटी 9211, बाबा 420, शानशा, हैदर, दानिश, सोना कुरैशी, प्रिया पोडवाल सहित बड़ी संख्या में कलाकार, यूट्यूबर, संगीत प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
द वॉइस इंडिया की ओर से इच्छुक युवाओं से संगीत प्रशिक्षण एवं आगामी शो में भाग लेने की अपील की गई। संस्था में क्लास एवं रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर +91 91057 94061 पर ऑनर सलीम खान से संपर्क कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369