Jan Mudde

No.1 news portal of India

ऊर्जा निगम निदेशक परिचालन मदन राम आर्य के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप , राजस्व वसूली और बिलिंग एफिशिएंसी को हर हाल में बढ़ाने के सभी अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
​​रूड़की विद्युत वितरण मंडल रूड़की में उस वक्त अधिकारियो में हड़कंप मच गया जब ऊर्जा निगम वितरण एवं परियोजना निदेशक मदन राम आर्य ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रथम विद्युत वितरण मंडल कार्यालय में समस्त अधिशासी अभियंताओं और उपखंड अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में निदेशक महोदय ने राजस्व वसूली में सुधार लाने और बिलिंग एफिशिएंसी को हर हाल में बढ़ाने के सभी अधिकारीयों को सख्त निर्देश दिए ।इतना ही नहीं ​क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के बावजूद विद्युत आपूर्ति को तुरंत बहाल करने के लिए अधिकारियों के प्रयासों को उन्होंने सराहा भी ।
​बैठक में अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने निदेशक महोदय के समक्ष सभी उपखण्ड अधिकारियों और अधिशासी अभियंताओं के टीम वर्क की प्रशंसा की।​विशेष रूप से, उपखण्ड अधिकारी (मंगलौर) अनुभव सैनी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली सेवा सुचारू करने पर निदेशक महोदय ने उनकी पीठ थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
​​उपभोक्ताओं और कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निदेशक एम एल आर्य ने एक बड़ा फैसला लिया। वर्तमान विद्युत वितरण मंडल कार्यालय की जर्जर स्थिति और अधिकारियों-कर्मचारियों के बैठने के लिए अपर्याप्त जगह पर डायरेक्टर ने चिंता जताई। ऊर्जा निगम के उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने और कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यालय को तत्काल नवनिर्मित बिल्डिंग में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
​इसके साथ ही उन्होंने उपखण्ड कार्यालय का भी बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
​निरीक्षण के अगले चरण में निदेशक मदन राम आर्य ने सोनाली पुरम विद्युत उपसंस्थान का दौरा किया। रुडकी शहर की तेजी से बढ़ती आबादी और भविष्य की विद्युत मांग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दूरगामी निर्देश भी दिए।
​रुडकी शहर के अंतर्गत उन्होंने कहा एक या दो नए अतिरिक्त विद्युत उपसंस्थानों के निर्माण की रूपरेखा भी तैयार की जाए।
​इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार कर मुख्यालय को भेजने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आने वाले समय में शहरवासियों को अघोषित बिजली कटौती से निजात मिल सके।इस दौरान निदेशक परिचालन ने अधिशासी अभियंता विधुत वितरण खंड ग्रामीण रूड़की, अधिशासी अभियंता नगरीय विधुत वितरण खंड कार्यालय का भी निरिक्षण भी किया। अधिशासी अभियंता विनोद कुमार पांडेय,अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी,अनिल मिश्रा, अनूप सैनी, एस डी ओ गुलशन बुलानी, एस डी ओ मोहम्मद रिज़वान,एस डी ओ अनुभव सैनी,एस डी ओ सजल हठवाल,एस डी ओ मोहम्मद उस्मान,सहायक अभियंता मीटर राजनीश सैनी, एस डी ओ अश्वनी कुमार, एस डी ओ अंजीव कुमार राणा, सहायक अभियंता मनीष कुमार, ओमपाल जी, एस डी ओ पंकज गौतम आदि सभी अधिकारी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369