Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने समन्वय बैठक में दिए सख्त निर्देश।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

आगामी कांवड़ यात्रा के सफल संचालन को लेकर जॉइंट मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचन्द्र शेट की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कराना था।संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण समन्वय एवं समयबद्ध तरीके से करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित स्थलीय निरीक्षण किया जाए तथा आवश्यकतानुसार संयुक्त निरीक्षण कर समय रहते कमियों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक विभाग अपने नोडल अधिकारी नामित कर आपसी समन्वय के साथ कार्य करे।बैठक में उपस्थित सभी विभागों ने कांवड़ यात्रा-2026 के सफल एवं व्यवस्थित संचालन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल,तहसीलदार विकास अवस्थी,अपर तहसीलदार रुड़की, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरविन्द मिश्रा, एआरटीओ, एआरएम रोडवेज, रेलवे, जल संस्थान, जल निगम, नगर निगम रुड़की, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), यूपीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग एवं कांवड़ पटरी पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विभागवार समीक्षा की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी प्रकार की कमी ना रहे।
कांवड़ पटरी पर सड़क की स्थिति एवं आवश्यक मरम्मत कार्य, विद्युत आपूर्ति, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, जल संस्थान एवं जल निगम द्वारा जलापूर्ति, मोबाइल शौचालयों के उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन, स्वच्छता व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369