आरिफ नियाज़ी।
रुड़की।
मूसलाधार बारिश के चलते रुड़की और आसपास के इलाकों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर की सड़कें पानी से लबालब डूब चुकी हैं। सबसे बदतर हालात रामपुर चुंगी के हैं, जो इस समय पूरी तरह से ‘समंदर’ के रूप में तब्दील हो चुकी है।
रामपुर चुंगी और उसके आसपास के सभी बाजार और दुकानें पूरी तरह से बंद हो गए हैं। पानी का स्तर इतना बढ़ चुका है कि वह दुकानों के भीतर तक घुस गया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान की आशंका है।
क़ृषि मंडी भी पानी की ज़द में है।सड़कों पर कई फीट पानी जमा होने के कारण रामपुर चुंगी पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रूट को डायवर्ट कर दिया है। देहरादून और रुड़की के बीच आने-जाने वाले वाहनों को अब झबरेड़ा मार्ग से होकर भेजा जा रहा है।बाढ़ जैसे इन हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित खुद स्थिति पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं और जलभराव से निपटने व राहत कार्यों के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।