Jan Mudde

No.1 news portal of India

लक्सर लोकनिर्माण विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीपक वर्मा की भव्य विदाई पार्टी ,उमड़ी भारी भीड़,दीपक वर्मा ने कहा विभाग मेरा परिवार था, सभी का मिला अपार सहयोग और स्नेह।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

लक्सर लोकनिर्माण विभाग में एक लंबे और शानदार सेवाकाल के बाद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीपक वर्मा अपनी राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें देर रात तक चली इस बिदाई पार्टी में उन्हें विदाई देने के लिए भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग,विभाग के अधिकारी भी पहुंचे।
​​विदाई की इस वेला पर दीपक वर्मा काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा की मैंने लोकनिर्माण विभाग में एक लंबा समय बिताया है। इस दौरान मुझे उच्च अधिकारियों से लेकर साथी कर्मचारियों तक, सभी का भरपूर सहयोग और अपार स्नेह मिला। यह विभाग मेरे लिए सिर्फ एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह था। सेवाकाल के दौरान मिली यादें मेरे जीवन की अमूल्य पूंजी हैं।​इस विदाई समारोह की खास बात यह रही कि इसमें ना केवल लोकनिर्माण विभाग के रुड़की और लक्सर क्षेत्र के तमाम छोटे-बड़े कर्मचारी व अधिकारी शामिल हुए, बल्कि शिक्षा जगत और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने दीपक वर्मा के मिलनसार स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की और उनके उज्ज्वल व स्वस्थ भविष्य की कामना की।इस दौरान प्रमुख समाजसेवी एवं सेंट मार्क्स एकेडमी के डायरेक्टर कुंवर जावेद इक़बाल ने कहा की दीपक वर्मा को वह पिछले लम्बे समय से जानते है उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित किए है यही कारण है की आज भी उनकी दोस्ती काफी गहरी है दीपक वर्मा मिलनसार व्यक्ति है जिसे आज लोगों की भीड़ ने भी साबित कर दिया है। इस अवसर पर
​दीपक वर्मा को सम्मानित करने और शुभकामनाएं देने वालों में मुख्य रूप से स्थानीय पार्षद टोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शिक्षक दीपक सालार, और सतीश सालार,​लोकनिर्माण विभाग रूड़की से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार झा, विकास कुमार झा, आकाश झा, अजब सिंह, राकेश कुमार, सोम प्रकाश, अंकित कुमार, रजत शर्मा, और मोहित कुमार के अलावा राजू वर्मा, रेखा वर्मा, शुभदीप वर्मा, मिली वर्मा, नव्या वर्मा, नियति वर्मा, श्रुति वर्मा, अनमोल वर्मा और सतीश कुमार मौजूद रहे।
​इनके अलावा भी भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कर्मचारियों और मित्रों ने दीपक वर्मा को फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदा किया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369