आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा के देव फार्म में आयोजित होने वाले आगामी तीन और चार जुलाई को लगने वाले रोजगार मेले को अचानक स्थगित कर दिए जाने से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा मेले के स्थगन का कारण ‘भारी बरसात’ को बताया गया है, लेकिन कांग्रेस के स्थानीय विधायक वीरेंद्र जाति ने सरकार और सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोला है। जैसे ही रोजगार मेले के स्थगित होने की सूचना विधायक वीरेंद्र जाति तक पहुंची तों वह आनन-फानन में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। जहाँ उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए इस फैसले को क्षेत्र के युवाओं के साथ एक बड़ा धोखा करार दिया।
पत्रकारों से बातचीत में विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि इस रोजगार मेले के माध्यम से क्षेत्र के लगभग दो सौ बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने की पूरी उम्मीद थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की रोजगार मेले को स्थगित करना भाजपा नेताओं की एक सोची-समझी साजिश है। भाजपा नहीं चाहती कि झबरेड़ा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिले और वे आत्मनिर्भर बनें
विधायक ने खुलासा किया कि इस मेले के आयोजन की बाकायदा जिलाधिकारी द्वारा अनुमति दी गई थी। इसके बाद जिला सेवायोजन अधिकारी ने स्वयं उनसे मुलाकात कर उन कंपनियों की सूची भी सौंपी थी, जो युवाओं को रोजगार देने के लिए मेले में शामिल होने वाली थीं।
वीरेंद्र जाति ने कहा, “जब सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, तो अचानक भाजपा नेताओं के इशारे पर इसे रद्द कर दिया गया। सरकार की मंशा युवाओं को रोजगार देने की बिल्कुल नहीं है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।”





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।