आरिफ नियाज़ी।
नई दिल्ली तुगलक रोड़ स्थित राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी संगठन की मज़बूती के लिए जिले वार समीक्षा बैठक की।
बैठक में दिशा निर्देश देते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि चुनाव बहुत नजदीक है इसलिए प्रत्येक जिले में संगठन ग्राम सभा से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर अंदर कमेटी बनाकर केंद्रीय कार्यालय को भेजे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।चुनाव हमे मजबूती से लड़ना है। बूथ कमेटियों को प्रभावशाली बनाना है। हर बूथ पर कार्यकर्ता की मौजूदगी रहनी चाहिए।सभी जिलों में जिला कॉर्डिनेटर की नियुक्ति की जाएगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरस पाल मलिक,मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष सहारनपुर शाहजमां खान,महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान आदि उपस्थित रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।