Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखण्ड सचिवालय एससी/एसटी कार्मिक बहुद्देश्य मानव संसाधन कल्याण समिति द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर हुई विचार गोष्टी।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखण्ड सचिवालय एससी/एसटी कार्मिक बहुद्देश्य मानव संसाधन कल्याण समिति द्वारा
उत्तराखण्ड सचिवालय में पूर्व वर्षों की भांति संपूर्ण सचिवालय परिवार के मध्य भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वें जन्मोत्सव के पावन पर्व को एक विचार गोष्ठी के रूप में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, मल्यालपर्ण तथा संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक शपथ के साथ किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मेंअपर सचिव, उत्तराखंड प्रकाश चंद्र उपस्थित रहे। जिनका स्वागत पुष्प गुच्छ और गौतम बुद्ध की प्रतिमा देकर समिति के अध्यक्ष श चिरंजीलाल, विक्रम सिंह यादव, संयुक्त सचिव, चन्द्र बहादुर, उप सचिव एवं सुनील लखेड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष, सचिवालय संघ द्वारा सामूहिक रूप से किया गया ।हालांकी श्रीमती ममता आर्य द्वारा बाबा साहब का सूक्ष्म जीवन परिचय सभी के मध्य पढ़ा गया।
कार्यक्रम के मुख्य भाग में वक्ताओं ने बाबा साहब के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, अंबेडकर तथा बुद्धिज्म और जाति के विनाश आदि विषय पर विचार व्यक्त किए । वक्ताओं में विक्रम सिंह यादव, श्रीमती ऋचा पाल, श्रीमती प्रमिला टम्टा, श्रीमती निधि अरोड़ा, श्री विकास कुमार आर्य,सुश्री विमला आर्य, सुश्री पिंकी, सुश्री वर्षा और कमल कुमार, ने अपने विचार साझा किए ।
तदोपरांत सचिवालय परिवार के सुनील लखेड़ा, अध्यक्ष, सचिवालय संघ, जीतमणि पैनूली, उपाध्यक्ष, सचिवालय संघ, राकेश जोशी, महासचिव, सचिवालय संघ, दीपक जोशी, पूर्व अध्यक्ष, सचिवालय संघ,, प्रदीप पपने,संजय शर्मा, अनुभाग अधिकारी द्वारा भी अपने विचार साझा किए गए ।


मुख्य अतिथि द्वारा समस्त वक्ताओं और उपस्थित गणमान्यों को उपहार स्वरूप बाबा साहब की फोटो एवं संविधान की प्रति भेट दी गई ।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में समिति को कार्यक्रम के आयोजन हेतु साधुवाद दिया गया और समस्त सदस्यों को बाबा साहब के जन्मदिन पर बधाई दी गई ।
कार्यक्रम का संचालन कमल कुमार, अनुभाग अधिकारी द्वारा किया गया एवं आयोजन में समस्त कार्यकारिणी सहित उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर और महासचिव दीपक कुमार की विशेष भूमिका रही।
अंत में समिति अध्यक्ष चिरंजी लाल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369