Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा ने ‘सत्ता परिवर्तन’ का भरा दम, प्रदेश प्रभारी का डॉ गौरव चौधरी ने किया ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट अभी से सुनाई देने लगी है। इसी क्रम में कांग्रेस ने अपने सभी मोर्चों को धार देना शुरू कर दिया है। रुड़की के एक स्थानीय होटल में आयोजित कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे जहाँ कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रोहिताश बसोया ने हुंकार भरते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता इस बार भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

हालांकि दिल्ली से रुड़की पहुंचे प्रदेश प्रभारी रोहिताश बसोया का डॉ. गौरव चौधरी के नेतृत्व में फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर एक दर्जन से अधिक युवाओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।इस दौरान कांग्रेस के

सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी विधानसभाओं की समस्याओं को भी साझा किया।

प्रदेश प्रभारी ने कहा की भाजपा सरकार ने जनहित के कार्यों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। आज प्रदेश का हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। 2027 में जनता बदलाव के लिए वोट करेगी और कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जमीनी स्तर पर काम करने और जनता के बीच जाकर सरकार की विफलताओं को उजागर करने का आह्वान किया।

इस मौक़े पर कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अब केवल दावों तक सीमित नहीं है, बल्कि धरातल पर संगठन को मजबूत कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी कार्यकर्ता की समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा और पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369