Jan Mudde

No.1 news portal of India

दलित मुस्लिम एक जुट होकर भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाएं -मौलाना अतिकुर्ररहमान कासमी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी आज़ाद समाज पार्टी ने तेज़ कर दीं है आज झबरेड़ा के अवनी वैडिंग पॉइंट में आज़ाद समाज पार्टी ने ईद मिलन कार्यक्रम और भाईचारे सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौक़े पर आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी ने कहा की कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलु है जिन्हे जनता पूरी तरह समझ चुकी है।

उन्होंने कहा की आज़ाद समाज पाटी विधानसभा चुनाव पूरी मज़बूती के साथ लड़ेगी। भाटी ने कहा की विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने का काम करेंगी और संगठन की मज़बूती पर ध्यान दिया जाएगा ।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी ने कहा की भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी मैदानी क्षेत्रों में मज़बूत और जिताऊ प्रतियाशी चुनाव मैदान में उतारेगी जिससे पार्टी नए आयाम स्थापित कर सके।उन्होंने कहा की भाजपा और कांग्रेस को इस बार जनता सबक सिखाने का काम करेंगी।

इस मौक़े पर नगीना से पहुंचे आज़ाद समाज पार्टी के मुख्य वक्ता मौलाना अतिकुर्ररहमान कासमी ने कहा की कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हमेशा मुसलमानो के वोट तो हासिल किए लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया जिसके कारण मुस्लिम समाज आज भी पिछड़ा हुआ है । उन्होंने कहा की दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज के लोग एक जुट हो तो भाजपा और कांग्रेस को करारा जवाब दे सकते हैँ

उन्होंने मुस्लिम और दलित समाज से आह्वान करते हुए कहा की वख्त की ज़रुरत को देखते हुए मुस्लिम दलित समाज को एक मंच पर आकर चंद्र शेखर आज़ाद के साथ आना चाहिए जैसे नगीना की तस्वीर बदली है उसी तरह झबरेड़ा में महक सिंह को मज़बूत करना है. इस अवसर पर भीम आर्मी के नेता महक सिंह ने कहा की पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर समाज सेवा में लगे हुए है

किसी पर अत्याचार और ज़ुल्म नहीं होने दिया जाएगा पार्टी पूरी मज़बूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस अवसर परआज़ाद समाज पार्टी के नेता खुर्शीद मंसूरी, प्रदेश अध्यक्ष भीम आर्मी अमरीश कपिल, मोहनदास, सुशील पाटिल, अवनीश उर्फ़ बब्बू, हिमांशु, सचिन, अमित कुमार मौजूद रहे जबकि हरी, तस्लीम, अदनान, फ़िरोज़ आदि ने आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन भीम आर्मी नेता आहतशाम एडवोकेट ने किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369