आरिफ नियाज़ी
*हरिद्वार*। बाल संरक्षण आयोग उत्तराखंड ने नारसन खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार को बच्चो के शिकायती पत्र पर कार्यवाही ना करने पर तलब किया है।
गौरतलब है कि विगत कई वर्षों से नारसन खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एक विद्यालय के प्रांगण में संचालित हो रहा है विद्यालय में नव निर्मित भवन के एक कमरे पर खंड शिक्षा अधिकारी नारसन के कार्यालय लिपिकों ने कब्जा किया हुआ है
जिसकी शिकायत स्कूल में पढ़ रहे बच्चों ने बाल संरक्षण आयोग में उक्त कब्जे की शिकायत की थी लेकिन आज तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा उस सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नहीँ की जिसका संज्ञान लेकर बाल संरक्षण आयोग ने मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी नारसन को 28 मार्च को आयोग में तलब किया है। बाल संरक्षण आयोग के इस आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।